By: एजेंसी | Updated at : 25 Nov 2017 02:09 AM (IST)
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) के चेयरमैन शशांक मनोहर से नाराज है. मनोहर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के खिलाफ सात करोड़ डॉलर के मुआवजे का दावा दायर करने के पीसीबी के फैसले पर मध्यस्थता बैठक के दौरान उनके साथ दोनों देशों के बीच सीरीज नहीं खेलने के बीसीसीआई के फैसले का बचाव किया है.
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार दुबई और लंदन में मध्यस्थता बैठक में हिस्सा लेने वाली पीसीबी की टीम मुआवजे के मामले में भारत का नजरिया रखने के मनोहर के तरीके से निराश है.
पीसीबी सूत्र ने खुलासा किया, ‘‘ऐसा नहीं लग रहा था कि वह आईसीसी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. एक समय यह ठीक था लेकिन इसके बाद उन्होंने अधिकांश समय 2007 से पाकिस्तान में द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेलने के बीसीसीआई की स्थिति का बचाव किया.’’
सूत्र ने कहा, ‘‘वह आईसीसी के समक्ष इस मामले को दायर करने के पक्ष में नहीं दिख रहे थे.’’ पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने इस हफ्ते घोषणा की कि वह जनवरी 2018 में आईसीसी विवाद समाधान समिति के समक्ष मुआवजे का दावा करेगा.
सूत्र ने कहा, ‘‘आईसीसी समिति के प्रमुख बनने वाले मध्यस्थ के नाम को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही इसकी घोषणा होगी.’’
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
जिम्बाब्वे 131 पर ऑलआउट, भारत ने 33 ओवर पहले जीता मैच; सीरीज पर 3-0 से कब्जा
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना